Chandauli News: चन्दौली में पीड़ित कल्याण सेवा संस्था उ.प्र द्वारा 142 महिलाओं को किया गया अंगवस्त्र व मिष्ठान वितरण

 
Chandauli News: चन्दौली में पीड़ित कल्याण सेवा संस्था उ.प्र द्वारा 142 महिलाओं को किया गया अंगवस्त्र व मिष्ठान वितरण

Chandauli News: चन्दौली। पीड़ित कल्याण सेवा संस्था उ.प्र द्वारा देलही पब्लिक शिक्षण संस्थान चंदौली में दीपावली पर्व के अवसर पर जिले की 142 महिलाओं को अंगवस्त्र (साड़ी) व मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शशिकांत मिश्रा ने कहा कि पीड़ितों की मदद ही संस्था प्रमुख उद्देश्य है।किसी भी जरूरतमंद के खुशी का वजह बनना ही असली समाज सेवा है।

संस्था के सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से इतना बड़ा आयोजन सफल हुआ है। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम को डॉ विवेक सिंह (हरिओम हॉस्पिटल चंदौली) तथा जिला प्रभारी नंदू राम, नगर अध्यक्ष जगत, दिनेश तिवारी, भाकियू के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी, राजेश तिवारी, शंकर यादव प्रधान, उमाशंकर प्रजापति बिडिसी, दीपा यादव, लक्ष्मी, नगीना चौहान, पंकज मिश्रा, एड.अजय कुमार, संतोष सिंह, चंद्रभूषण सिंह इत्यादि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलापति पाण्डेय तथा संचालन राहुल तिवारी ने किया।