Chandauli News: चन्दौली में एक युवती ने की आत्महत्या, 6 माह पूर्व हुई थी शादी
Jan 13, 2024, 23:49 IST

Chandauli News: चन्दौली। जनपद में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। जिले के सकलडीहा थाना अंतर्गत ओरवा गांव के हरिजन बस्ती में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। 6 माह पहले ही महिला की शादी हुई थी। आपको बता दें कि महिला की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।
पूरा मामला दहेज का लग रहा है। दहेज से प्रताड़ित होकर महिला ने आत्महत्या किया है। घटना रात्रि लगभग 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस ने महिला के सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।