Chandauli News: चन्दौली पुलिस ने तीन गाँजा तस्करों को किया गिरफ्तार, उनके पास से लगभग 50 किलो गाँजा बरामद

 
Chandauli News: चन्दौली पुलिस ने तीन गाँजा तस्करों को किया गिरफ्तार, उनके पास से लगभग 50 किलो गाँजा बरामद
अवैध मादक पदार्थ/शराब व पशु तस्करों पर टूट रहा चन्दौली पुलिस का कहर।
अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी करने वाले शातिर तस्करों पर चन्दौली पुलिस लगातार शिकंजा।
तू डाल-डाल तो मैं पात-पात की कहावत को चरितार्थ कर रही चन्दौली पुलिस।
बोलेरो गाड़ी में छुपा बिहार प्रांत से तस्करी कर ले जाए जा रहे 48.890 किग्रा0 गांजा बरामद।
गांजा की तस्करी करने वाले 03 शातिर तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे।
थाना नौगढ़ पुलिस को कौवाघाड़ पुल ग्राम शाहपुर के पास से मिली सफलता।

Chandauli News: चन्दौली। पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं अवैध शराब व मादक पदार्थों के परिवहन/तस्करी पर पूर्णतया रोक लगाने एवं इसमें सम्मिलित तस्करों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महोदय श्री सुखराम भारती तथा उपजिलाधिकारी महोदय नौगढ एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नौगढ़  के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष नौगढ़ अतुल कुमार के नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में  संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेंकिग व रोकथाम जुर्म जरायम व मादक पदार्थ की बरामदगी के दौरान मुखबीर की सूचना पर

दिनांक 22.09.2023 को समय 08.10 बजे कौवाघाड़ पुल के पास ग्राम शाहपुर , मगरही  के  तरफ से आ रही महिन्द्रा बोलेरो वाहन संख्या-UP 45 Y 8304 को  रोककर चेक किया गया तो उक्त बोलेरो वाहन में छुपाकर रखे गए 24 बंडलों में कुल 48 किलो 890 ग्राम गांजा बरामद हुआ एवं 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना नौगढ़ पर मु0अ0स0 117/2023  धारा 8/20/60 NDPS Act  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही।

 
पूछताछ विवरण-

पूछताछ पर बता रहे हैं कि  हम लोग नाजायज गांजा बिहार से सस्ते दाम पर खरीदकर बोलोरो गाड़ी में लादकर जंगल के रास्ते होते हुए जनपद अम्बेडकरनगर ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचते हैं। जिसमें हम लोगों को अत्यधिक मुनाफा होता है। जो फायदा होता है, उसे हम लोग आपस में बराबर बराबर बाट लेत हैं। यह कार्य हम लोग अपने आर्थिक व भौतिक दुनियाबी लाभ के लिये करते है। जिसे हम सब काफी दिनों से कर रहे हैं।


पंजीकृत अभियोग-


1. मु0अ0स0 117/2023 धारा 8/20/60 NDPS Act 
नोट- गिरफ्तार तस्करों के सम्बन्ध में अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संकलित की जा रही।


गिरफ्तार तस्करों का विवरण -

1. सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 जयश्री नि0 ग्राम ज्योतिपुर समयसा पो0 खजुरी थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 34 वर्ष। 

 2. लालचंद्र मौर्या पुत्र रामरतन मौर्या नि0 बढ़या पोस्ट बढ़या थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र 54 वर्ष।

 3. मो0 अदनान पुत्र अबूबकर नि0 ग्राम मुगंराडिला मदराहा गांव थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 21 वर्ष।


बरामदगी –  


1.    48 किलो 890 ग्राम गांजा  व अभियुक्तगण की जामा तलाशी से कुल 2610 रूपया बरामद
2.    एक अदद  महिन्द्रा बोलोरो  न0 UP45 Y8304  (घटना मे प्रयुक्त) व 3 अदद मोबाइल 


गिरफ्तारी /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम – 

1. थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली । 

2.उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव  थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली ।

3.हे0का0 उमेश कुमार यादव थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली ।

4.का0 संदीप यदव   थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली । 

5. का0 कोमल सिंह  थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली ।

6. का0 का0 विजय कुमार गौड़  थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली ।

7. का0 अमित कुमार यादव  थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।

8. का0 शैलेष यादव थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।