Chandauli News: चन्दौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खोए हुए 125 मोबाइल फ़ोन बरामद

 
Chandauli News: चन्दौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खोए हुए 125 मोबाइल फ़ोन बरामद
Chandauli News: चन्दौली। चन्दौली पुलिस ने दी जनपद वासी भाइयों-बहनों को धनतेरस की सौगात। कुल-125 अदद गिरे/खोये विभिन्न ब्रांड के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन्स बरामद। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 75 हजार रूपये स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार द्वारा मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वापस। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे। सभी द्वारा चन्दौली पुलिस का किया गया हृदय से आभार व्यक्त एवं धन्यवाद।

chandauli news, chandauli hindi news, chandauli today news, chandauli samachar, chandauli today news in hindi, chandauli today hindi news, chandauli latest news, chandauli news update, chakia chandauli news, chandauli news in hindi, chandauli crime news, chandauli video news, chandauli police news, chandauli latest news, chandauli crime news, chandauli dm news, chandauli breaking news,  chandauli encounter, chandauli police encounter, chandauli police badmash encounter, chandauli saiyadraja encounter, chandauli encounter news


आपको बता दें की त्योहारों पर अपने घर परिवार से दूर रहकर ड्यूटी पर मुस्तैद खाकी के जवान लोगों में खुशियां बांटने की जुगत में लगे हैं। चन्दौली पुलिस की इसी नेक व शुभ मेहनत ने नागरिकों का लाभ करा दिया। पुलिस लाइन में 125 गिरे/खोये मोबाइल बरामद फोन को चन्दौली पुलिस द्वारा बरामद करके उनके असली हकदारों को सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 75 हजार रूपये है।


पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच के विभिन्न शाखा क्रमशः स्वाट/सर्विलांस सेल की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन में गठित टीम के अथक प्रयास से कुल 125 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल सेट (विभिन्न कम्पनियों के कीमती लगभग 18 लाख 75 हजार रूपये) बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।

chandauli news, chandauli hindi news, chandauli today news, chandauli samachar, chandauli today news in hindi, chandauli today hindi news, chandauli latest news, chandauli news update, chakia chandauli news, chandauli news in hindi, chandauli crime news, chandauli video news, chandauli police news, chandauli latest news, chandauli crime news, chandauli dm news, chandauli breaking news,  chandauli encounter, chandauli police encounter, chandauli police badmash encounter, chandauli saiyadraja encounter, chandauli encounter news

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आवेदकों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली, समस्त अधिकारीगण व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को सहृदय धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा गया कि खाकी की मेहनत से हमारा त्योहार खुशी से जगमग हो गया और वास्तव में हमें पुलिस ने धनतेरस पर शुभलाभ कराया।