Chandauli News: चन्दौली में कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी, लड़की के ही गाँव का युवक गिरफ्तार
![Chandauli News: चन्दौली में कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी, लड़की के ही गाँव का युवक गिरफ्तार](https://indiatrendingnews.in/static/c1e/client/99232/uploaded/f761040dbf71362ff1a4fd4f8c6c5969.jpeg?width=940&height=529&resizemode=4)
Chandauli News: चन्दौली। जनपद के थाना सकलडीहा अन्तर्गत छात्रा के साथ छेड़खानी के सम्बन्ध में आज दिनांक 02/11/2023 को थाना सकलडीहा पर कालेज की छात्रा के साथ उसी के गांव के लड़के द्वारा छेड़खानी व अभद्रता किए जाने की तहरीर प्राप्त हुई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर विशाल यादव पुत्र राजकिशोर यादव निवासी ग्राम गोहदा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किया जाने लगा तथा कुछ ही समय में पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित युवक विशाल यादव पुत्र राजकिशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। चन्दौली पुलिस द्वारा अपराधियों व अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता एवं अपराध करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता और उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया गया है।