Chandauli News: चंदौली में जिला जज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

 
Chandauli news, chandauli hindi news, chandauli news in hindi, chandauli police news, chandauli breaking news, chandauli today news, chandauli ki khabar, today news in chandauli, today chandauli news, chandauli dm news, Rashtriy lok adalat, lok adalat chandauli, chandauli lok adalat, chandauli jila jaj, jila jaj chandauli, jia judge chandauli
 रिपोर्ट - चन्दन सिंह 

चंदौली। खबर यूपी के जनपद चंदौली से है न्यायालय चन्दौली में अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में एक बैठक आहूत की गयी।

बैठक में सचिव के द्वारा बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, एन.आई.एक्ट धारा 138, मोटर दुर्घटना सम्बंधित वाद, वैवाहिक / पारिवारिक विवाद संबंधी वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण संबंधित वाद, ट्रैफिक चालान, राजस्व वाद विद्युत बिल सम्बंधित वाद, वाटर बिल संबंधित वाद तथा अन्य राजस्व मामलों का निस्तारण किया जायेगा। उत्तर-प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्रांक में दिये गये दिशा-निर्देश पर चर्चा की गयी तथा सभी मीडियाकर्मी गण से आह्वान किया गया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार में अपना सहयोग प्रदान करें।