Chandauli News: चन्दौली में पकड़ाया करोड़ों का गांजा, बिहार से चंडीगढ़ जा रहा था माल

 
Chandauli News: चन्दौली में पकड़ाया करोड़ों का गांजा, बिहार से चंडीगढ़ जा रहा था माल
रिपोर्ट - चन्दन सिंह

चन्दौली। जनपद में 3 करोड़ का गांजा बरामद हुआ है। बिहार/उड़ीसा से चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल से आगे आगे चलकर रेकी की जाती थी लेकिन पुलिस को चमका देने वाले तस्कर खुद धोखा खा गए। आपको बता दें कि यूथ को नशे का लती बनाने आ रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। स्वॉट/ सर्विलांस थाना बबुरी की, संयुक्त टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। मैजिक के अंदर बॉक्स बनाकर गांजा तस्करी का खेल हो रहा था। 40 बोरी प्लास्टिक में कुल 1115.100 किग्रा अवैध गाँजा के साथ चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बरामद गांजे की कुल अनुमानित कीमत करीब 03 करोड़ रुपए के आस-पास बताई जा रही है।

 Chandauli news, chandauli hindi news, chandauli news in hindi, chandauli police news, chandauli breaking news, chandauli today news, chandauli ki khabar, today news in chandauli, today chandauli news, chandauli dm news, chandauli ganja pakdaya, chandauli me pakdaya ganja, ganja taskari, ganja taskari in chandauli, chandauli ganja taskari

 

पूछताछ में पता चला है कि लंबे समय से यह तस्करी का काम चल रहा था। बिहार/उड़ीसा से कम दाम में लाकर चंडीगढ़ में ऊँचे दामों पर बिक्री की जाती थी। तस्करों ने बताया कि अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर स्कूल कॉलेजों के बाहर यह गांजा युवाओं को फुटकर में बेची जाती है। वहीं घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी व पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा 25-25 हजार का पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है। आपको बता दें कि युवाओं की नसों में नशे का जहर घोलकर उन्हें नशे का लती बनाने वाले गांजा तस्कर रैकेट का जनपद चंदौली के स्वॉट/ सर्विलांस थाना बबुरी की पुलिस फोर्स ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक अदद पिकप के अंदर बॉक्स बनाकर तस्करी का खेल करने वाले पैडलर को गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। बरामद माल की कीमत करीब 03 करोड़ रुपए के आस-पास है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय मय हमराह के साथ गस्त करते हुए ग्राम जरखोर स्टेट बैंक के सामने पहुचे जहा पर प्रभारी उ0नि0 देव कुमार चौबे, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल मय हमराह देवेन्द्र सरोज के साथ मौजुद मिले। तभी स्वाट टीम प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिकन्दरपुर में कुछ लोग पिकअप गाडी व मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं तथा कुछ तस्करी करने के फिराक मे है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिकन्दरपुर में सड़क के किनारे इन्तजार करने लगे। तभी थोडी देर में ग्राम सिकन्दरपुर से वाहन आता दिखाई दिया। सामने से आ रहे वाहन को घेरकर रोका गया तो एक मोटरसाइकिल जिसमे 01 व्यक्ति व पिकअप में सवार 03 व्यक्ति मिले जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि इस वाहन में अवैध गाँजा है। हम सब मिलकर अवैध गाँजा बिहार व उडीसा से सस्ते दामों खरीदकर चंडीगढ़ में सप्लाई करते है। अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो अपने तथा अपने साथियों के लाभ के लिए अवैध गाँजा को सस्ते दामों पर खरीदकर अन्य प्रान्तों में ऊँचे दामों पर बेच देते है।

Chandauli news, chandauli hindi news, chandauli news in hindi, chandauli police news, chandauli breaking news, chandauli today news, chandauli ki khabar, today news in chandauli, today chandauli news, chandauli dm news, chandauli ganja pakdaya, chandauli me pakdaya ganja, ganja taskari, ganja taskari in chandauli, chandauli ganja taskari

घटनाक्रम के मुताबिक युवाओं के बीच में पांव पसार रहे नशे की जड़ों को काटने के लिए सतत प्रयत्नशील जनपद चंदौली के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस लगातार तस्करों को दबोच कर उनके पास से मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद करती जा रही है। इसी अभियान के क्रम अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर रैकेट के नेटवर्क को तोड़ते हुए थाना बबुरी पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार 16.02.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस ने गैंग को दबोचा। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं गाँजा तस्करों के चार सदस्यों को ग्राम सिकन्दरपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली पुलिस ने लोडर के अंदर भरकर ले जाई जा रही 40 बोरी प्लास्टिक में कुल 1115.100 किग्रा अवैध नाजायज गाँजा के साथ बबुरी पुलिस मय स्वाट टीम के द्वारा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद माल की कीमत करीब 3 करोड़ के आसपास आंकी जा रही है। जिसके सम्बन्ध मे थाना बबुरी पर मु0अ0सं0 116/2023 धारा 08/20/60 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में हीरालाल पाण्डेय पुत्र छोटेलाल पाण्डेय निवासी चुरामनपुर साहुपुर थाना इण्ड्रस्टल एरिया जिला बक्सर, अरविन्द पाण्डेय पुत्र स्व. दयाशंकर पाण्डेय निवासी भोर कला थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी, अवधेश पाण्डेय पुत्र रामलाल पाण्डेय स्थायी निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली व हाल पता नौलखा मन्दिर के पास बक्सर थाना टाउन बक्सर जिला बक्सर बिहार, आशू सिंह उर्फ प्रवीण सिंह पुत्र गोरखनाथ सिंह निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना बबुरी जिला चन्दौली शामिल हैं।

chandauli add