Chandauli News: चन्दौली से हृदय को झकझोर देने वाली घटना, खबर पढ़ कांप जाएगी रूह

 
Chandauli News: चन्दौली से हृदय को झकझोर देने वाली घटना, खबर पढ़ कांप जाएगी रूह

Chandauli news: चन्दौली। जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र से हृदय को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बिशुनपुर गांव निवासी एक पिता अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ सोमवार की दोपहर गांव के बाहर स्थित एक कुएं में कूद गया। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से पिता का शव बरामद कर बाहर निकलवाया तथा गोताखोरों की मदद से मासूम बच्चे का पता लगाया जा रहा है।

आपको बता दें कि बिशुनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय आशुतोष सिंह की पत्नी दो साल पहले ही पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर चली गई थी। आशुतोष सिंह अपनी मां व चार साल के पुत्र प्रवल सिंह के साथ घर में रहता था।


सोमवार की दोपहर आशुतोष सिंह अचानक अपने मासूम पुत्र को लेकर कुएं पर पहुंचा और कुएं में छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो हो-हल्ला मचाया। कुएं के पास ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आशुतोष का शव बरामद कर लिया। वहीं बालक का पता लगाने के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। पुलिस के अनुसार पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से आशुतोष मानसिक तौर पर काफी परेशान था। वह इन दिनों नशे का आदी भी हो गया था। आशुतोष के पिता सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। मां को पेंशन मिलती थी। उससे ही घर परिवार चल रहा था।