Chandauli News: चन्दौली में बुआ-भतीजे का प्यार चढ़ा परवान, थाने में हुई दोनो की शादी, लड़की बुआ से बनी पत्नी...

 
Chandauli News: चन्दौली में बुआ-भतीजे का प्यार चढ़ा परवान, थाने में हुई दोनो की शादी, लड़की बुआ से बनी पत्नी...
 रिपोर्ट - चन्दन सिंह

चन्दौली। चन्दौली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक लड़के को अपने बुआ से प्यार हो गया। मुगलसराय कोतवाली के भिसौड़ी गांव में बुआ और भतीजे में प्रेम हो गया। बात इतना बढ़ गयी की रविवार को दोनों ने मुगलसराय कोतवाली मेंं गुहार लगाई। इसके बाद कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई। इस शादी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।


आपको बता दें कि शिवाला पुलिस चौकी के भिसौड़ी गांव निवासी राहुल पटेल मजदूरी का काम करता है। वह अपने घर से दो सौ मीटर दूर अपने ही गांव के ही रिश्ते मे दादा लगने वाले मोती पटेल की बेटी सोनी पटेल से मिलने जुलने लगा। दोनों के प्रेम की चर्चा शुरू हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो दोनों पर शादी करने का दबाव तेज हो गया। वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी शुरू कर दिए।


वहीं जानकारी मिली है कि एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से भाग निकले थे। लड़की की मां ने पुलिस को लिखित नामजद तहरीर दी थी। पुलिस लड़के को उसके घर से पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ करने लगी। पूछताछ में लड़के ने ही मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बरामद कराया। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके बाद राहुल और सोनी के परिजन शादी के लिए तैयार हुए। पुलिस ने कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की की बरामदगी पर दोनों पक्ष थाने आए थे। दोनों के परिवारों में आपसी सहमति बनने के बाद थाना परिसर के मंदिर में शादी करने के बाद परिजन घर वापस चले गए।