Chandauli News: चन्दौली में चार दिन से लापता मासूम, पत्नी ने पति पर लगाया आरोप

 
Chandauli News: चन्दौली में चार दिन से लापता मासूम, पत्नी ने पति पर लगाया आरोप

Chandauli News: चन्दौली। धानापुर थानाक्षेत्र के शहीद गांव में घर के सामने खेल रहा चार साल का बच्चा विगत 31 अक्टूबर दिन में 2 बजे से गायब है। जिससे उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे की मां ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देते हुए अपने ही पति पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है।


बताया जाता है कि जीनत महल पुत्री रहमत अली का विवाह अबुल हसन पुत्र हासिल ग्राम कुआं थाना शहाबगंज के साथ हुई थी। उनके बीच कुछ सालों से विवाद चल रहा है जो न्यायालय में लंबित है। विवाद के बाद से जीनत बच्चों के साथ मायके में रह रही है।

इसी दौरान चार दिन पूर्व उनका चार साल का पुत्र आयान घर के बाहर बरामदे में खेल रहा था जो गायब हो गया। जीनत ने आरोप लगाया है की पति पहले भी बच्चे को ऐसे ही ले गए थे। बच्चे के नही मिलने पर मां ने स्थानीय थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया की पति पत्नी का आपसी विवाद है जो न्यायालय में चल रहा है पति से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले पटाक्षेप कर दिया जाएगा।