Chandauli News: चन्दौली में विधायक ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, जल्द मिलेगा किसानों का पैसा

 
Chandauli News: चन्दौली में विधायक ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, जल्द मिलेगा किसानों का पैसा

चन्दौली। जनपद के जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी में स्थापित धान क्रय केंद्रों का सोमवार को विधायक रमेश जायसवाल ने निरीक्षण किया। विधायक ने धान की अब तक कितनी खरीदारी हुई है इसको लेकर केंद्र प्रभारी से पूछताछ की। वही रजिस्टर का अवलोकन किया।

Chandauli news
मशीन में धान की नमी को देखा तथा धान के बोरा का वजन कराकर कहा कि शासन के निर्देश पर जो मानक तय किए गए हैं, उसके अनुरूप धान की कटौती करें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि किसानों का अहित कतई ना हो। भाजपा सरकार किसानों के लिए प्रतिबद्ध है।


वहीं निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित DPRMO ने बताया कि शासन के निर्देश पर तय मानक के अनुसार किसानों के धान की खरीदारी हो रही है तथा किसानों के खाते में समयानुसार धान का पैसा पहुंचाया जा रहा है।