Chandauli News: चन्दौली में लुटेरी दुल्हन का कारनामा, शौच के बहाने पैसा लेकर फरार

 
Chandauli News: चन्दौली में लुटेरी दुल्हन का कारनामा, शौच के बहाने पैसा लेकर फरार

Chandauli News: चन्दौली। जनपद के जिला मुख्यालय स्थित मौनी आश्रम में शादी कर लुटेरी दुल्हन दूल्हे का ₹80000 लेकर फरार हो गई है। आपको बता दे की बदायूं जिला के उसाना थाना अंतर्गत बवई गांव के रहने वाले राजवीर तथा उसके कुछ साथी व रिश्तेदार कथित तौर पर चंदौली नगर निवासी वार्ड नंबर 5 चीकू और राजू के माध्यम से एक लड़की जिसका नाम आधार कार्ड पर पूजा गुप्ता बताया जा रहा है।

Chandauli News


उसी से आज मोनी बाबा आश्रम में शादी हुई उपहार स्वरूप दूल्हे पक्ष ने दुल्हन को ₹80000 दिया। विधि पूर्वक शादी हुई उसके बाद दुल्हन बोली मुझे नित्य क्रिया करने जाना है। नित्य क्रिया के बहाने लुटेरी दुल्हन ₹80000 लेकर फरार हो गई। उसके अन्य साथी भी फरार हो गए हैं।


दूल्हे ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सदर कोतवाली में दी है। मामले को लेकर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।