Chandauli News: चन्दौली में समाधान दिवस का आयोजन, एएसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

 
Chandauli News: चन्दौली में समाधान दिवस का आयोजन, एएसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

Chandauli News: चन्दौली। सकलडीहा कोतवाली में शनिवार को एडिशनल एसपी बिनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमे से मात्र एक का मौके पर निस्तारण किया गया। एएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारित करने का निर्देश दिया।

एडिशनल एसपी बिनय कुमार सिंह ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाय,आमजन की समस्याओं के निस्तारण से ही अधिकारियों के कामकाजों की शासन ग्रेडिंग तय करेगा। खासकर उन मामलो पर विशेष ध्यान रखा जाय जिनको फरियादी दोबारा या कई बार लेकर आते है। ऐसा होने से लोगो का विश्वास काम होता है।ऐसी समस्याओ के मूल तक जाकर निराकरण करे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह रहे।