Chandauli News: चन्दौली में महिला प्रभारी निरीक्षक ने किया खुलासा, 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार

 
Chandauli News: चन्दौली में महिला प्रभारी निरीक्षक ने किया खुलासा, 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार

 

Chandauli News:  पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह महोदय के निर्देशन व  क्षेत्राधिकारी सदर रामबीर सिंह के पर्यवेक्षण मे , प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी थाना कन्दवा के नेतृत्व में थाना कंदवा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 रुपया का पुरस्कार घोषित शातिर पशु तस्कर, गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अपरबल यादव पुत्र मुसाफिर यादव उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम खरिहनियां थाना धानापुर जनपद चन्दौली को आज दिनाँक 13.10.2023 सुबह 07.00 बजे अमडा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 89/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली में वांछित व फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त- 


अपरबल यादव पुत्र मुसाफिर यादव उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम खरिहनियां थाना धानापुर जनपद चन्दौली।


आपराधिक इतिहास-

1-मु0अ0सं0 46/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम।

2- मु0अ0सं0 54/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम।

3- मु0अ0सं0 78/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम।

4- मु0अ0सं0 89/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।

5- मु0अ0सं0 36/2021 धारा 323/504/506 भादवि थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

6. मु0अ0सं0 129/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।

7. मु0अ0सं0 327/2017 धारा 138(B) भारतीय विद्युत अधिनियम थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।

8. मु0अ0सं0 391/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।

9. मु0अ0सं0 07/2021 धारा 26 भारतीय वन अधिनिम थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली। 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1-प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।

2-उ0नि0 मुन्ना राम थाना कन्दवा जनपद चन्दौली। 

3- हे0का0 संतोष सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली। 

4-का0 रजत पाण्डेय थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।

5-म0का0 रुबी सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।

डिस्क्लेमर


इंडिया ट्रेंडिंग न्यूज़ एक वैबसाइट पोर्टल है । यह पोर्टल लोकल खबरों के साथ-साथ राजनीति, अपराध, मनोरंजन, व्यापार और खेल के तमाम खबरों को दिखाता है।


हम प्रत्येक खबरों को सच्चाई के साथ आपके सामने प्रस्तुत करते हैं। 

हमारा उद्देश्य यह है कि हम आपके क्षेत्र से जुड़े हर मुद्दों को अपने पोर्टल के माध्यम से आप तक पहुचाएं।


Disclaimer 


India Trending News is a website portal. 

This portal shows all the news of politics, crime, entertainment, business and sports along with local news.

We present each and every news to you with the truth. 

Our aim is to reach you every issue related to your area through our portal.