कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल चन्दौली पहुंचेगी, राहुल गांधी नेशनल इंटर कालेज में जनसभा को करेंगे संबोधित

 
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल चन्दौली पहुंचेगी, राहुल गांधी नेशनल इंटर कालेज में जनसभा को करेंगे संबोधित
 रिपोर्ट - चंदन सिंह

चन्दौली। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल चन्दौली पहुंचेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी के भी रहने की संभावना है।


यह न्याय यात्रा 16 फरवरी को बिहार से चंदौली यूपी में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तैयारियों का जायजा लेने चन्दौली पहुंचे। आपको बता दें कि राहुल गांधी सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

वहीं जनसभा के बाद सैदराजा में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करने के बाद चंदौली के पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम आश्रम पर राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे।