धानापुर में बिजली विभाग का चेकिंग अभियान, स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई

 
Meta Title  Chandauli News: धानापुर में पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत  Meta Description  चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के बभनीयाव गांव में 13 वर्षीय आरजू की पोखर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।  Keywords  Chandauli News, Dhanapur News, Dhanapur Crime News, Babhaniyav News, Chandauli Accident News, 13 Year Old Girl Drowned, Dhanapur Drowning Case, Chandauli Police, Arju Death News, Pond Drowning Chandauli, Uttar Pradesh News, Dhanapur Police, Postmortem Chandauli, Kamalapati Tripathi Hospital, Chandauli Latest News, Live Bharat News

चंदौली। जिले के धानापुर कस्बे में बिजली विभाग ने बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान बड़े बकाएदारों के साथ बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है।

एसडीओ सुधीर कुमार और जेई ओमप्रकाश गौतम की मौजूदगी में विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच की।

बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ और बाईपास लाइन के जरिए बिजली का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसडीओ सुधीर कुमार ने अधिकारियों को ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसडीओ ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास लाइन से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर बिजली चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मामले में मुकदमा दर्ज होने के साथ नियमानुसार अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बिजली चोरी पर रोक लगाने और बकाया वसूली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी कम होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज तथा अचानक होने वाली बिजली कटौती जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।