मनोज सिंह डब्लू तेलंगाना में कर रहे धान की रोपाई, सुविधाएं मिले तो चन्दौली के किसान भी करेंगे तरक्की

 
Manoj singh dablu

चंदौली। जनपद में जहां गेहूं की खेती का सीजन चल रहा। वहीं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू इन दिनों तेलंगाना में धान की खेती में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना में खेती के लिए सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाओं का जिक्र करते हुए चंदौली के किसानों को बताया कि तेलगांना के किसान साल में तीन बार धान की खेती करते हैं, जिसके लिए उन्हें सरकार की ओर निःशुल्क बिजली व पानी, समय पर उर्वरक व अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध होती है। इतना ही नहीं फसल कटने के बाद सहूलियत के साथ यहां के किसान अपने धान को बेचकर अपनी आय को बढ़ा रहे हैं। यहां कभी भी खरीद के अभाव में किसानों के धान सड़ने, गलने, भींगने जैसी समस्याएं नहीं होती है। ना ही किसान धान ना बिकने की शिकायतों को लेकर आंदोलित होता।

Chandauli manoj singh dablu
तेलंगाना की खेती और खेती के अनुकूल सरकारी सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने धान के कटोरे के रूप में ख्याति प्राप्त चंदौली के राजनेताओं पर निशाना भी साधा। कहा कि चंदौली के नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद जिले में एक भी पम्प कैनाल स्थापित नहीं हो पाया। साल में एक बार किसान धान की खेती करते हैं। बावजूद इसके खेती के सीजन में किसानों को न तो समय पर बिजली व पानी मिल पाती है और ना ही खाद की उपलब्ध हो पाता है। इन सबके बावजूद मौसम की मार भी चंदौली के किसानों को झेलनी पड़ती है। इन सबके बावजूद यदि किसान की धान की फसल बच जाए तो उन्हें धान क्रय केन्द्र पर दौड़ लगानी पड़ती है।

Manoj singh dablu

उन्होंने कहा कि तेलगांना के खेती अनुकूल सरकारी सेवाओं के अनुरूप यदि चंदौली के किसानों को सुविधाएं मिले तो किसान पैदावार को बेहतर करने के साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला सकते हैं। बताया कि तेलंगाना में कालेश्वरम डैम है जो 1832 किलोमीटर लम्बे कृषि रकबे की सिंचाई साल में तीन बार करता है। यही वजह है कि यहां के किसानों को पानी की किल्लत नहीं होती। बताया कि दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि चंदौली के जनप्रतिनिधि किसानों के हित में कार्य से अब तक परहेज करते दिख रहे हैं, जिससे किसान हाल परेशान है।

 

Manoj singh dablu

chandauli add