गांधी जयंती को लेकर चंदौली में तैयारियां तेज, सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण, पूरे जिले में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती को लेकर चंदौली में तैयारियां तेज, सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण, पूरे जिले में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

चंदौली। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

इसमें कार्यक्रमों के आयोजन, कानून व्यवस्था और साफ-सफाई की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी जयंती को जनपद में गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने जयंती से पहले पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में व्यापक सफाई कराने को कहा गया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित क्षेत्रों में धरातल पर साफ-सफाई स्पष्ट रूप से दिखाई दे। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालय परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी जयंती को जनपद में गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने जयंती से पहले पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में व्यापक सफाई कराने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 2 अक्तूबर को सुबह ठीक 9 बजे जनपद के सभी सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने विभागाध्यक्षों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने और कार्यक्रमों को अनुशासनपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा। साथ ही कानून व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर भी आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, जिले की सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।