इस बार नए अंदाज में Red FM के साथ मनाएं देव दीपावली, सब कहेंगे ‘Oh My Ghat’

 
इस बार नए अंदाज में Red FM के साथ मनाएं देव दीपावली, सब कहेंगे ‘Oh My Ghat’

वाराणसी। बनारस की देव दीपावली विश्व प्रसिद्ध है। वहां दुनिया भर से लोग आते हैं और लाखों दियों से सजे और जगमगाते घाटों की सुंदरता को देखकर मंत्र मुग्ध हो जाते हैं। काशी नगरी की इसी विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली की भव्यता को रेडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया है चर्चित रेडियो स्टेशन 93.5 रेड एफएम ने।


जो इस देव दीपावली के अवसर पर लेकर आ रहा है- ‘ओ माय घाट’। इसके तहत 27 नवंबर को वाराणसी के रविदास घाट पर रेड एफएम का स्टूडियो लगाया जाएगा, जहां पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रेड एफएम यूपी के 5 जाने-माने आरजे देव दीपावली के भव्य समारोह की लाइव अपडेट रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने श्रोताओं से साझा करेंगे।


इसके साथ ही रविदास घाट पर कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, तथा वहां उपस्थित लोगों को रेड एफएम के आरजे के साथ लाइव स्टूडियो का अनुभव और रेडियो पर अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा।


इस दिव्य समारोह का हिस्सा लोग घर बैठे भी बन सकते हैं। साथ ही रेड एफएम ट्यून कर के या रेड एफएम यूपी के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने मनपसंद आरजे से भी जुड सकते हैं।


कार्यक्रम में वाराणसी से आरजे शशांक व आरजे पिंकी, कानपुर से आरजे सुगंधा, प्रयागराज से आरजे गोविंद तथा लखनऊ से आरजे तुषार, घाट पर बने रेड एफएम के स्टूडियो से लाइव रहेंगे। साथ ही वाराणसी जिला प्रशासन के अधिकारी और कई लोक कलाकार भी उपस्थित रहेंगे।