पत्नी ने लगाई फांसी तो पति ट्रेन से कटा, चन्दौली से हैरान कर देने वाली खबर
Nov 26, 2023, 14:20 IST

Chandauli News: चंदौली। जनपद में एक दर्द विदारक घटना सामने आ रही है। पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। आपको बता दे की सकलडीहा थाना क्षेत्र के दुदौली गांव निवासी शिवम राजभर 22 वर्ष की शादी सदर कोतवाली के जामडीह के रुक्मिणा 20 वर्ष के साथ 6 माह पहले शादी हुई थी।
बताया जा रहा की दोनो में कुछ विवाद चल रहा था। जिस कारण विवाहिता मायके में रह रही थी। शुक्रवार रात को रुक्मिणा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को मौत से आहत पति ने शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर अपनी देह लीला समाप्त कर ली।
कानूनी प्रक्रिया के तहत पति-पत्नी दोनो के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार मृतक शिवम घर का इकलौता वारिस था। वही कुछ वर्ष पहले शिवम के पिता की भी मौत हो गई है। पति पत्नी के इस दर्द विदारक मौत से परिजनों सहित गांव में शोक का माहौल है।