यूपी में दो दिन बाद कड़ाके की ठंड, इन जिलों में गरज के साथ होगी बारिश

 
Up winter season news, up winter upcoming, up winter news, winter temperature, winter weather news, up winter weather news, up me kadake ki thand, up me thandi, up ki sardi, heavy rain in up, up me barish, winter me barish, up winter season, up winter 2023, up ki sardi, up me badh gayi sardi, up me sardi ki shuruat, sardi in up, heavy sardi in up, uttar pradesh winter season, rain in up, 27 november rain in up

यूपी में सर्दी शुरू हो गयी है। इस बार ज्यादा सर्दी पड़ने की संभावना है। 28 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार को 42 जिलों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से 26 नवंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने के साथ ही शीतलहर भी शुरू हो सकती है।

 

26 और 27 नवंबर को बारिश की संभावना


 
वहीं आपको बता दें कि सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, 26 और 27 नवंबर को यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी में ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई हैं। नवंबर की विदाई और दिसंबर की शुरुआत ठंड के साथ होगी। दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज होगी। वहीं दिसंबर में शीतलहर चलेगी।