वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस पर बुजुर्गों के सम्मान का लिया संकल्प

 
वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस पर बुजुर्गों के सम्मान का लिया संकल्प

सहजनवां, गोरखपुर। शासन के निर्देश पर गुरुवार को पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय खीरीडाड़, सहजनवां में वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस का आयोजन प्रातःकालीन सभा के दौरान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार राय ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति बढ़ते दुर्व्यवहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और विचारों को सम्मान देते हुए उन्हें परिवार के साथ-साथ समाज में भी उचित स्थान दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बुजुर्गों के सम्मान की शपथ दिलाई गई। संकल्प लिया गया कि परिवार, पड़ोस और गांव में सबसे पहले वरिष्ठ नागरिकों का आदर-सम्मान किया जाएगा। यदि किसी बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार होता है तो पहले संबंधित व्यक्ति को समझाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर शासन द्वारा निर्धारित हेल्पलाइन पर सूचना दी जाएगी।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा राय ने कौशल्या देवी को भेंट प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में अभिषेक, विशाल, विजय, साहिल, आकाश, शिवा, बंटी, आयुष, विजय कुमार, कौशल्या, चानमती, नीलम, गुजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक डॉक्टर सत्यवीर सिंह, सोनम, अंजना, अनुषा, अनुराधा, शिक्षामित्र, ईसीसी एजुकेटर तथा अनुदेशक अरुण सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।