भारतीय कला महोत्सव में सम्मानित किए गए सीतामढ़ी के संगीत चिकित्सक

कत्थक नृत्यांगना स्वलिथा भट्टाचार्य से प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते डा. प्रवीण कुमार
 
भारतीय कला महोत्सव में सम्मानित किए गए सीतामढ़ी के संगीत चिकित्सक
 

सीतामढ़ी। बीएचयू में आयोजित भारतीय कला महोत्सव में भारतीय संगीत शास्त्र पर आयोजित व्याख्यान प्रतियोगिता में सीतामढ़ी जिले के परसौनी प्रखंड के परशुराम गांव निवासी रामदेव सिंह के पुत्र डा. प्रवीण कुमार को प्रथम स्थान मिला है। इसके अलावा संगीत शास्त्र में विशेष योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारतीय कला महोत्सव के निदेशक नवीन शर्मा ने सम्मानित किया। वही, भारतीय संगीत शास्त्र में विशेष योगदान के लिए बंगाल की कत्थक नृत्यांगना स्वलिथा भट्टाचार्य ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

भारतीय कला महोत्सव में सम्मानित किए गए सीतामढ़ी के संगीत चिकित्सक

बीते 28 दिसंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में दस केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र, प्रोफ़ेसर व रिसर्च स्कालर शामिल हुए थे। डा. प्रवीण कुमार विगत आठ साल से वाराणसी में रहकर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। वे भारतीय शास्त्रीय संगीत व संगीत शास्त्र पर अनेक रिसर्च कर चुके हैं।