UP winter Vacation 2024: यूपी में हाड़ कपा देने वाली ठंड, जिलाधिकारी ने 20 जनवरी तक स्कूल बंद करने का दिया आदेश

 
UP winter Vacation 2024: यूपी में हाड़ कपा देने वाली ठंड,  जिलाधिकारी ने 20 जनवरी तक स्कूल बंद करने का दिया आदेश

UP Winter Vacation 2024: उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं आगरा जिले में शीत लहर और ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वहीं आगरा में बृहस्पतिवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान निम्नतम स्तर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई।


इतनी भयंकर शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने  20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं इसी के साथ जिलाधिकारी ने इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।

आपको बता दें कि आगरा के जिलाधिकारी ने भानूचंद्र गोस्वामी पहले से पांचवी तक के सभी स्कूलों का अवकाश 20 जनवरी तक बढ़ा दिया है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश होने के कारण 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश रहेगा। 16 जनवरी से 12वीं तक के छात्रों को राहत मिल जाएगी। 16 जनवरी से कक्षा 6 और इससे ऊपर के विद्यालय दोपहर 11:00 से 3:30 तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस बार जनवरी में सर्दी ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का आगाज हुआ और नए साल पर जनवरी माह में सर्द मौसम ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। बुधवार रात के 4.7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के बाद बृहस्पतिवार रात को गत रात का रिकॉर्ड भी टूट गया। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रह गया। इससे पहले 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंचा था। ठंड इतनी थी कि रजाई के अंदर भी लोग सर्दी महसूस कर रहे थे। वहीं फुटपाथ पर रात गुजारने वालों को बहुत ज्यादा समस्या हो रही है। वे लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

नोट -

इंडिया ट्रेंडिंग न्यूज़ आपसे अपील करता है कि इतनी भयंकर ठंड में आसपास सड़क पर रह रहे लोगों की मदद करें। सड़क पर रात गुजारने वालों को क्षमतानुसार गरम वस्त्र, कम्बल आदि का वितरण करें। अगर कुछ नहीं हो पा रहा है तो उनके लिए अलाव की ही व्यवस्था कर दें।