चुनाव परिणाम: बनारस कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रवि शंकर त्रिपाठी, पदाधिकारियों में जश्न का माहौल

 
चुनाव परिणाम: बनारस कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रवि शंकर त्रिपाठी, पदाधिकारियों में जश्न का माहौल

Varanasi News: दी बनारस कमीश्नरी बार एसोसिएशन के चुनाव मे रवि शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने नजदीकी लालचंद चौबे को सात मतों से मात दिया। चौबे को 32 मत मिले। जबकि लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे अनिल कुमार पांडेय मात्र 22 मत ही पा सके।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार जायसवाल ने 52 मत पाकर वर्तमान महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव को छह मत से पराजित किया। अजय कुमार श्रीवास्तव को 46 मत मिले थे। महामंत्री पद पर नीरज कुमार सिंह ने 54 मत पाकर अरुण कुमार दूबे को 27 मतों के अंतर से पराजित किया। 

.
जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रंजन कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर अखिलेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष पद पर बबलू प्रसाद, सांस्कृतिक मंत्री पद मुकेश कुमार गुप्त, पुस्तकालय मंत्री पद पर सुनील कुमार शुक्ला, आय व्यय निरीक्षक पद पर राजू कुमार प्रजापति और प्रबंध समिति के लिए जगन्नाथ प्रसाद श्रीवास्तव, नीरज कुमार श्रीवास्तव, पीयूष कुमार उपाध्याय,प्रशांत सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार मिश्र, मृणाल सिंह और संतोष कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।   

मुख्य चुनाव अधिकारी तारकेश्वर लाल, सहायक चुनाव अधिकारी माता प्रसाद, ओमकार राय, महेंद्र कुमार सिंह आशीष कुमार की देखरेख मे संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम आते ही निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और जश्न मनाया गया। इससे पहले सुबह मतदान हुआ फिर 3 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया।