वाराणसी में GAIL ने रचा नया कीर्तिमान, 1 लाख घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार

GAIL इंडिया लिमिटेड ने वाराणसी के टरना स्थित शांति कुंज अपार्टमेंट में अपने 100,000वें घरेलू PNG उपभोक्ता का जश्न मनाया। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने गैस सप्लाई का उद्घाटन किया और साफ़ व सुरक्षित ऊर्जा के फ़ायदों के बारे में बताया।
 
वाराणसी। स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जीएआईएल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी में अपने 1,00,000वें घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (डीपीएनजी) उपभोक्ता को सम्मानित किया। यह विशेष कार्यक्रम तरना स्थित शांति कुंज अपार्टमेंट में आयोजित किया गया, जहां शहर में पीएनजी नेटवर्क के लगातार विस्तार और बढ़ती उपभोक्ता संख्या का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में वाराणसी के महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर निगम की टीम तथा जीएआईएल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर ने 1,00,000वें डीपीएनजी उपभोक्ता को सम्मान-पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने अपार्टमेंट में गैस आपूर्ति का औपचारिक शुभारंभ कर क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा विस्तार की नई शुरुआत की।

जीएआईएल वाराणसी के महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार ने कहा कि कंपनी शहर के अधिक से अधिक घरों तक पाइप्ड प्राकृतिक गैस पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी तेजी से पीएनजी नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को एलपीजी सिलेंडर की निर्भरता से मुक्ति मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पीएनजी एक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने वाला ईंधन है, जो उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित हो रहा है। जीएआईएल द्वारा शहर में स्टील पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार, सीएनजी स्टेशनों के विकास और निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार निवेश किया जा रहा है।

महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में जीएआईएल के प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों से पीएनजी सुविधा अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक सुविधा न केवल सुरक्षा और सुविधा प्रदान करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने शहर में चल रही विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वाराणसी तेजी से आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित हो रहा है।

कार्यक्रम में जीएआईएल के अधिकारी श्री प्रवीण सिंह, श्री देबाशीष साहू, श्री सुमित सागर और जे. आकाश सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से कंपनी ने स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों को प्राकृतिक गैस अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वाराणसी में 1 लाख डीपीएनजी उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार करना जीएआईएल के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह उपलब्धि शहर में स्वच्छ ऊर्जा क्रांति, बेहतर बुनियादी ढांचे और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।