‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित

विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में सजाया ‘मेरे सपनों का भारत’
 
‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित

वाराणसी। पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के परिसर में सोमवार को ‘जनपदीय सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों के माध्यम से देश के भविष्य की तस्वीर प्रस्तुत की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवींद्र जायसवाल, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राणा बृजेश सिसोदिया, प्रधानाचार्य विशेश्वर सिंह, उप प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष राय समेत अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय की शिक्षिका डॉ. नेहा सिंह एवं छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का बुके, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

 

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित https://indiatrendingnews.in/uttar-pradesh/varanasi/painting-speech-and-quiz-competition-held-on-the-theme/cid19313201.htm

कर्तव्यबोध से मजबूत होगा देश : रवींद्र जायसवाल

मुख्य अतिथि रवींद्र जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मजबूती के लिए नागरिकों में कर्तव्यबोध आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता और देश की पहचान को मजबूत बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और विश्वगुरु बनाने के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने स्वदेशी को बढ़ावा देने और देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से मेहनत और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित

विद्यार्थियों के सपनों से तय होगी देश की दिशा

सह जिला विद्यालय निरीक्षक राणा बृजेश सिसोदिया ने कहा कि विद्यार्थियों के सपने ही भविष्य के भारत की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में व्यक्त विचारों को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखकर उन्हें अपने कर्म, विचार और व्यवहार में उतारने की जरूरत है। प्रधानाचार्य विशेश्वर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने रंग, रेखा और शब्दों के माध्यम से भारत के बेहतर भविष्य की कल्पना प्रस्तुत की। उप प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष राय ने भी विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका रामानंद दीक्षित, कमलेश चंद्र, चंद्रमा प्रसाद गुप्त, प्रभात कुमार चौरसिया एवं पंकज शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ. विजय भारतीय सिंह एवं दिनेश कुमार सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. शुभा श्रीवास्तव, श्वेता अग्रवाल, जया सिंह, निवेदिता सिंह, डॉ. कन्हैया लाल यादव, राधेश्याम कुशवाहा, कुंज बिहारी मौर्य, संजय कुमार त्रिपाठी समेत विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों का सहयोग रहा।