BHU में अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच अनोखा प्रदर्शन, विश्वनाथ मंदिर के बाहर ‘मुर्दा’ बनकर लेटे ABVP कार्यकर्ता

BHU में ABVP का अनोखा प्रदर्शन, विश्वनाथ मंदिर के बाहर ‘मुर्दा’ बनकर लेटे कार्यकर्ता

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में प्रॉक्टर और विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है।

मांगों पर करीब 10 दिनों बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। पहले विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालने के बाद अब दर्जनों ABVP कार्यकर्ता काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर शव के प्रतीक के रूप में जमीन पर लेट गए।

मंदिर के बाहर अचानक इस तरह प्रदर्शन करते कार्यकर्ताओं को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिसके चलते उन्हें इस तरह का सांकेतिक प्रदर्शन करना पड़ा।

ABVP कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, इस प्रदर्शन के बाद BHU प्रशासन की ओर से आगे क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।