Akanksha Dubey News: भोजपुरी अभिनेत्री अकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में किया आत्महत्या, मौत पर उठा सवाल

 
Akanksha Dubey News: भोजपुरी अभिनेत्री अकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में किया आत्महत्या, मौत पर उठा सवाल

Akanksha Dubey News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही शॉकिंग खबर आ रही है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात (25 मार्च) आकांक्षा शूट के बाद एक होटल में गई थीं और वहीं पर सुसाइड कर लिया। आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर जान दे दी। होटल के कमरे में उनका शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

आकांक्षा दुबे 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। यूपी के भदोही जिले की मूल निवासी अकांक्षा दुबे ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

 

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल, अकांक्षा तुम कहाँ गयी...

टिक-टॉक शुरू हुई थी कैरियर की शुरुआत

आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों का फी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया।

बचपन से था एक्टिंग का शौख

आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था।बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था। इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं। मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी मदद की थी।

आकांक्षा की मौत पर , उठे सवाल

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ होटल में खुदकुशी की। वह बनारस में ही अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। आकांक्षा दुबे ने ऐसा किस वजह से किया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि आकांक्षा ने होटल में जाने के बाद सुसाइड जैसा कदम उठाया? ये तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अभी बाकी जानकारी आने का इंतजार है।

डिप्रेशन के चलते छोड़ी थी इंडस्ट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था. यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया. हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था. बताया जाता है कि साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी. उन्होंने कहा था कि नए आर्टिस्ट को नए जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है. इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूटता है.