Deoria News: देवरिया हत्याकांड में पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी

 
Deoria News: देवरिया हत्याकांड में पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी

Up news: देवरिया के रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में सोमवार को हुए छह मर्डर में 16 नामजद आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी 11 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। 

 

फतेहपुर गांव पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने खलिहान, परती और ग्राम समाज की भूमि के साथ नामजद हत्यारोपितों के मकान की भी पैमाइश की। 10 घंटे चली नाप-जोख के दौरान कई जगह अवैध निमाण मिले, जहां अब स बुलडोजर चलाने की तैयारी है। 

 

जानिए पूरा मामला

सोमवार सुबह सात बजे प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई। प्रेमचंद पक्ष के लोगों ने सत्यप्रकाश, उनकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे की लाठी-डंडे, धारदार हथियार से वार करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

हमलावरों ने सत्यप्रकाश के आठ साल के बेटे अनमोल पर भी कई वार किए थे, जिसमें वह बेहोश हो गया था। हमलावर उसे मरा समझकर छोड़ गए थे। 

पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज (गोरखपुर) में भर्ती कराया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के अलावा अन्य 16 आरोपितों के भूमि की पैमाइश की गई है। 

जिसमें ग्राम पंचायत की परती, ती फतेहपुर गांव में सत्यप्रकाश दुबे और खलिहान की जमीन के अलाव है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद आवासीय भवन की पैमाइश करा यादव के बीच जमीन का विवाद के लिए टीम लगाई गई थी। 

सत्यप्रकाश दुबे की बड़ी बेटी शोभिता अपने घर पहुंची और घर की हालत देखकर फफककर रो पड़ी।

सीएम को याद करके बोली- योगी जी, मेरे परिवार को खत्म करने वालों का एनकाउंटर किया जाए, उन्हें जमीन में मिला दीजिए..उनका भी सर्वनाश होना चाहिए। 

हत्याकांड की अहम कड़ी सत्यप्रकाश के भाई ज्ञानप्रकाश से भी जुड़ रही है। फिलहाल ज्ञान का कुछ पता नहीं चल रहा है। बताया जाता है कि ज्ञानप्रकाश प्रेम यादव के चक्कर में पड़ कर बर्बाद हो चुका है। उसकी पूरी जमीन प्रेम ने लिखवा ली थी।

मंगलवार को ग्रामीणों ने बताया कि भूमि बैनामा कराने के बाद ज्ञानप्रकाश प्रेम के घर ही 24 घंटे रहता था। उसकी हैसियत नौकरों की तरह रह गई थी।

गांव के लोगों ने बताया कि प्रेम की उपेक्षा से ज्ञान दुखी रहता था। इसी बीच दो माह पहले वह गायब हो गया। इसको लेकर भी गांव में चर्चा हो रही है। कुछ लोगों ने ज्ञानप्रकाश की गुमशुदगी की भी जांच कराने की मांग की है।

यूपी के देवरिया स्थित रुद्रपुर में हुए ब्राह्मण नरसंघार में मृतकों की जानकारी

जातिवादी गुंडों ने सत्यप्रकाश दुबे (54) वर्षीय को घर से बाहर निकाल कर जघन्य तरीके से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, उसके बाद उनकी पत्नी किरण दुबे (52) वर्षीय, उनकी पुत्री सलोनी दुबे (18) वर्षीय, पुत्री नंदनी दुबे (10) वर्षीय और पुत्र गांधी दुबे (15) वर्षीय को भी पहले गोली मारी गई, सबके गले को धार-दार हथियार से काटा गया और फिर सबका मुँह ईंट-पत्थर से कूच डाला गया, ताकि किसी के जीवित रहने की कोई आशा ना बचे। 

यूपी में बच्चों व महिलाओं को गोलियों से भुना फिर काट डाला गला, देखिये देवरिया की पूरी Inside Story

डिस्क्लेमर

इंडिया ट्रेंडिंग न्यूज़ एक वैबसाइट पोर्टल है । यह पोर्टल लोकल खबरों के साथ-साथ राजनीति, अपराध, मनोरंजन, व्यापार और खेल के तमाम खबरों को दिखाता है।

हम प्रत्येक खबरों को सच्चाई के साथ आपके सामने प्रस्तुत करते हैं। हमारा उद्देश्य यह है कि हम आपके क्षेत्र से जुड़े हर मुद्दों को अपने पोर्टल के माध्यम से आप तक पहुचाएं।